Agra News: 16 से 22 जुलाई तक मनेगा भूजल सप्ताह
आगरा, जुलाई 14 -- Agra News: जनपद में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य भूजल संरक्षण, नियोजित विकास, विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनियंत्रित दोहन पर रोक लगाने के प्रति आमजन को जागरूक करना है। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम ''जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प'' निर्धारित की गई है। इसके चलते जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों में सात दिवसीय सघन जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.