आगरा, जुलाई 18 -- Agra News: 15 मोबाइल और दो मोटर साइकिल लूटने के मामले में आरोपी रोबिन निवासी एत्मादुद्दौला को अदालत ने दोषी पाया है। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र विकास गोयल ने आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास एवं 1000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी अमन प्रसाद ने वादी, विवेचक समेत गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए। थाना एत्मादुद्दौला के उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने 23 जून 2021 को आरोपी रोबिन समेत पांच को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर 15 मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिल लूट बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सोनू, कुलदीप यादव, रोबिन, पुष्पेंद्र एवं अरमान के विरुद्ध आठ जुलाई 2021 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। यह भी पढ़ें- Agra News: मोबाइल लुटेरे को 10 साल ...