आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: झांसी मंडल में बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सेक्शन के अगासोद स्टेशन पर तीसरी लाइन से संबंधित यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कृमार गौतम ने बताया कि काम के चलते रेलवे ने 15 अक्तूबर को ट्रेन सं.12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। 15 अक्तूबर को ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन तक नहीं जाएगी। वापसी में ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन के बजाए ललितपुर स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन से 15 अक्तूबर को यात्रा करने के इच्छुक यात्री बदलाव के हिसाब से प्लान बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...