आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहे। अध्यक्ष महीपाल सिंह बघेल और महासचिव वीर बहादुर उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर समस्याएं रखीं। मंडलायुक्त के जल्द समाधान के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दी गई, लेकिन समाधान होने तक न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल में चंद्रकांत मिश्र, योगेश जादौन, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुनील यादव, जगदीश नारायण शर्मा और सुधांशु सक्सेना शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...