आगरा, अगस्त 7 -- Agra News: श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल और श्री देवी जी मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होने वाले 18वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर, यमुना तट, बल्केश्वर में बैठक हुई। ट्रस्टी राम कपूर, तुषार कपूर और अपिल कपूर ने मां महालक्ष्मी की आरती के साथ बैठक का शुभारंभ किया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव 1 से 5 सितंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित होगा। इसमें हवन-पूजन, मेहंदी उत्सव, खाटू श्याम जी की भजन संध्या, निशान यात्रा और मां महालक्ष्मी का भव्य फूल बंगला प्रमुख आकर्षण रहेंगे। कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल और महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि भजन संध्या के लिए इस बार 40x60 फीट का झूले के स्वरूप वाला विशाल मंच तैयार किया जाएगा। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं,...