आगरा, नवम्बर 6 -- Agra News: सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रामायण उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर को दीपों, रंगोली और फूलों से सजाया। शुभारंभ विद्यार्थियों ने 'मंगल भवन अमंगल हारी' भजन से किया। डॉ. ललित वत्स एवं उनकी मंडली ने गीतों के माध्यम से रामायण का सार प्रस्तुत किया। बच्चों ने शिव स्तुति नृत्य और कक्षा तीन की छात्रा आरोही ने भजन प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। रामायण पर आधारित क्विज भी आयोजित की गई। हनुमान जी के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुति दी। राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के किरदार निभाकर वनवास से रावण वध और अयोध्या वापसी तक की झांकियां प्रस्तुत कीं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: श्रीराम के अयोध्या आगमन का मंचन कर मनाया दीपोत्सव आयोजन अध्यक्ष संजय तोमर के निर्देशन में हुआ। विशिष्ट अतिथि राधा तोमर, ...