आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: तीर्थ नगरी में चल रहे कांवड़ मेला में होडलपुर पर सड़क किनारे दुकानदारों ने दुकान के किराए के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। दुकानदारों ने इस संबंध में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायत पत्र भी दिया है। बुधवार को गांव होडलपुर के रहने वाले सुभाष पुजारी व सौदान शिकायती पत्र लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रावण माह के कांवड़ मेला में गांव के ही लोगों ने लोक निर्माण विभाग की सड़क के किनारे ग्राम समाज की भूमि पर कांवड़ सामग्री बेचने की दुकानें लगाई हैं। होडलपुर पर दुकान लगाने का विगत वर्षों में दुकानदारों से कोई किराया नहीं लिया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गुड़िया मेला की जमीन पर करा रहे हैं कब्जा इस वर्ष कांवड़ मेला के नाम पर कुछ लोग दुकान के किराए के नाम पर धनराशि की मांग कर रहे हैं। दुकानदार ...