आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव में मामूली विवाद में नामजद आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। आरोप है कि बीचबचाव को आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में भाऊपुर गांव निवासी शीला देवी ने बताया हैकि गत सात अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे बरसात के दौरान उसके कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इस दीवार से पड़ोसी मूलचंद्र का हैंडपंप टूट गया। इस पर मूलचंद्र ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसने हैंडपंप सही कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बेटी को घर से खींचने का आरोप, विरोध पर मां-बच्चों को पीटा आरोप है कि उसके बाद भी मूलचंद, सोपाली व अन्य लोग उसके घर में घुस गए और उसका हैंडपंप तोड़ने लगे। जब उसने ...