आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: बरसाती दिनों की शुरूआत होते ही जल संरक्षण व भूजल संचयन के कार्यों को गति देने में शासन-प्रशासन जुट गए हैं। इस संबंध में शासन की उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा में प्रशसनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश मिले हैं। जिनके आधार पर जनपद में चल रहीं कार्ययोजनाओं पर और भी तेजी से काम होगा। जिससे गर्मी दिनों के नीचे गिरा भूजल स्तर बरसाती पानी से बढ़ेगा। विगत दिनों नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अम्बरीश कुमार सिंह की ओर से समीक्षा के बारे में प्रशासन को निर्देश जारी किये गए थे। जिसके बाद आठ जुलाई को शासन ने डीएम प्रणय सिंह से जनपद की जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल संवर्धन व मानसून के दौरान पेयजल उपलब्धता को लेकर किये गए कामों पर जानकारी ली。 यह भी पढ़ें- तालाबों और चेकडैम का कराएंगे जीर्ण...