आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: थाना क्षेत्र से अगवा हुई युवती के मामले में लापरवाही पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह को स्थानांतरित कर अपराध शाखा भेज दिया है। अब यहां नए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर विकास सक्सेना को दी गई है। नए थाना प्रभारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दविश भी दी हैं। अमांपुर थाना क्षेत्र से गत छह जुलाई को एक युवती अगवा हुई थी। दो दिन की तलाश के बाद कोई पता नहीं चलने पर पीड़िता की मां ने थाना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस पीड़िता की मदद की बजाय उसे टरकाती रही। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: हिंदू परिवारों ने घरों पर लगाए पलायन के पोस्टर, मचा हड़कंप घटना की जानकारी पर गत मंगलवार को अमा...