आगरा, नवम्बर 10 -- Agra News: मथुरा-बरेली हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी में कार्य करने वाले मजदूर की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मजदूर का शव मृत अवस्था में मिला। शहर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने के अनुसार मंगलवार की सुबह जीआर इन्फ्रा कंपनी के मैनेजर राजेश उपाध्याय ने फोन पर सूचना दी कि उनके यहां कार्य करने वाला एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। जानकारी पर पता चला कि मृतक 28 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र इब्राहिम अंसारी निवासी बिछला खलवा, थाना नौतन, जनपद सिवान, बिहार का रहने वाला था, जो मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण कार्य में लगी जीआर इन्फ्रा कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था।मृतक के भाई एवं साथियों द्वारा बताया गया कि सद्दाम करीब रात्रि 10 बजे सोया था। सुबह उसके भाई इमाउद्दीन द्वारा उसे उठाने का प्रयास किया तो वह मृत अवस्था में था। मौके पर कुलद...