Agra News: हाइवे पर हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार सुबह रुनकता क्षेत्र में कार की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मृत्यु हो गई। मृतक बाइक से अपने फार्म हाउस जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। शास्त्रीपुरम स्थित बजरंग विहार निवासी 68 वर्ष के यशपाल सिंह सेवानिवृत्त दरोगा थे। उनका मथुरा के चुरमुरा गांव में फार्म हाउस है। वह सुबह बाइक से फार्म हाउस पर जा रहे थे। रुनकता पर पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। यशपाल सिंह कई फुट दूर जाकर गिरे, मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बैंककर्मी की मौत राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि कार को जब्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.