Agra News: हवन-यज्ञ कर सुख-समृद्धि की कामना की
आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत मादिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर अग्रवाल महासभा की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर नितेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाजवाद, समानता, सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, परस्पर सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी, डॉ. मंजू बंसल, बृजेश अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, सुशील अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, विनय अग्रवाल, राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.