आगरा, सितम्बर 30 -- Agra News: 14 साल पुराने हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) शिव कुमार ने दो आरोपियों जस्सो उर्फ जसरथ व दुर्गा को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 2.14 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। इसमें से आधी धनराशि बतौर क्षतिपूर्ति मृतक के पिता को अदा की जाएगी। अभियोजन की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने तर्क दिए। यह मामला थाना मलपुरा से संबंधित है। वादी हरिशचन्द निवासी ग्राम डावली मलपुरा ने सात दिसंबर 2012 को तहरीर देकर बताया था कि सात दिसंबर को सुबह उसके घर पर दो मोटर साइकिल पर पांच लोग आए। वादी के भाई पप्पूराम को आवाज देकर बुलाया। सभी लोग वादी के भाई को बुलाकर ले गए। नाले के पास सड़क पर इन्होंने असलाहों से गोलियां चलाकर वादी के भाई की हत्या कर दी। लोगों द्वारा रोकने की ...