आगरा, सितम्बर 22 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप हजारा नहर में मंगलवार की शाम एक युवक डूबते दिखाई देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के बाद फ्लड कंपनी ने पानी में युवक की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक नहर में युवक की तलाश जारी थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे फ्लड कंपनी के एसआई रूप सिंह ने फोन पर जानकारी दी कि एक युवक ने हजारा नहर में अज्ञात युवक को डूबते व बहते हुए देखा है। सूचना के बाद शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। यहां बताया गया कि शाहनवाज पुत्र शान मोहम्मद निवासी नदरई कासगंज अपनी बाइक से नदरई से मारहरा की ओर जा रहा था, तभी उसने हजारा नहर में एक युवक बहते हुए देखा, उसके हाथ दिखाई दे रहे थे। इंस्पे...