Agra News: स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: संकल्प मानव सेवा संस्था (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत के नेतृत्व में एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में संस्था के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता, सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर मिथुन कुमार, नवल किशोर, मुन्नालाल लोधी और विजय सिंह ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। उमेंद्र राजपूत ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 40 लाख यूनिट रक्त की कमी रहती है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करे, तो इस कमी को काफी हद तक दूर कर हजारों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र राजपूत, सुरेश राजपूत, राजपाल सिंह, गौरव लोधी, ओमकार सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.