आगरा, जुलाई 14 -- Agra News: थाना क्षेत्र में धुमरी रोड पर स्थित एक स्विमिंग पूल में मंगलवार की देर शाम एक बालक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक आठ वर्षीय शिवा पुत्र संजय शर्मा निवासी ताजपुर के स्विमिंग पूल में डूबने की जानकारी मंगलवार की देर शाम परिजनों को मिली। सूचना के बाद परिवार के लोग पहुंचे। उस समय शिवा को सिढ़पुरा के एक निजी क्लीनिक पर लाया गया था। यहां चिकित्सक ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। स्विमिंग पूल स्वामी वरुण सोलंकी ने उसके डूबने और जानकारी होने पर उपचार के लिए लेकर आने की बात कही। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रिंहद डैम में नहाने गया किशोर डूबा, रेफर शिवा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेकर स्वमिंग पूल...