Agra News: स्पीड हंट में तेज गेंदबाजों ने फेंकी 138 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद
आगरा, जुलाई 5 -- Agra News: उत्तर प्रदेश एसोसिएशन (यूपीसीए) की प्रदेश के उभरते हुए तेज गेंदबाजों की पहचान के लिए स्पीड हंट ट्रायल का रविवार को शुभारंभ हुआ। ट्रायल के पहले दिन रविवार को लगभग 500 तेज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आगरा में चल रहे ट्रायल के लिए 14 जिलों के 1300 से अधिक तेज गेंदबाजों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रविवार सुबह सेंटजोंस कॉलेज मैदान पर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन दोपहर तक महिला व पुरुष तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार और कौशल का दम दिखाया। गेंदबाजों की गति मापने के लिए अत्याधुनिक पॉकेट रडार और फास्ट ट्रैक एआई तकनीक का उपयोग किया गया। यह भी पढ़ें- कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग का ट्रायल शुरू पहले दिन कई गेंदबाजों ने 130 से 138 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर यूपीसीए से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.