Agra News: स्टेशन परिसर में खड़े ई-रिक्शों के आरपीएफ ने किए चालान
आगरा, जुलाई 28 -- Agra News: स्टेशन परिसर में खड़े ई-रिक्शों के विरुद्ध मंगलवार को आरपीएफ ने कार्रवाई की। ई-रिक्शा के चालान कर चालकों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। मंगलवार की शाम आरपीएफ इन्स्पेक्टर नरेश कुमार मीणा मय पुलिस बल के स्टेशन परिसर में पहुंचे। स्टेशन के मुख्य गेट पर आडे तिरछे ई-रिक्शा खड़े हुए थे। इसकी वजह से रेल यात्रियों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। आरपीएफ ने स्टेशन पर पहुंचते ही ई-रिक्शों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी। ई-रिक्शों से चाबी निकालकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं। कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश मीणा ने बताया कि ई-रिक्शों की वजह से स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कतें हो रही थीं। पूर्व में भी ई-रिक्शा चालकों को आगाह किया था, लेकिन उसके बाद भी ई-रिक्शा चालकों ने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.