आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: कॉपरेट कप के फाइनल मुकाबले में स्टार इलेवन ने द रॉयल आगरा को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर स्टार इलेवन ने जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अजहर इलाही को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शंकर ग्रीन ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर स्टार इलेवन ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए द रॉयल आगरा की टीम 17.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मीनाम शम्सी ने 21, मोहम्मद तार ने 19, फैसल ने 15 रन बनाए। स्टार इलेवन के लिए अनिकेत सिंह ने चार, अजहर इलाही ने तीन, आफताब ने एक विकेट लिया।जवाब में स्टार इलेवन ने 115 रन का लक्ष्य 17 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। आफताब ने 34, अब्दुल अजीम ने 29, बुरहान कुरैशी ने 23, अजहर इलाही ने 12 रन बनाए। द रॉयल आगरा ...