आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: सदर क्षेत्र में बांसुरी चौराहा पर स्कूल बस की टक्कर से ई रिक्शा में बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । पीड़िता की तहरीर पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ईदगाह क्षेत्र के नगला फकीर चंद निवासी तमन्ना के अनुसार वह 28 अक्तूबर की सुबह करीब सवा नौ बजे ई रिक्शा में सवार हो कर अपने गंतव्य स्थान पर जा रही थी। तथी आगरा पब्लिक स्कूल की बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। वह बेहोश हो गई। गंभीर चोट आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीड़िता के भाई ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: हादसे वाली रोडवेज बस का संचालन बंद, चालक पर होगी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...