आगरा, अक्टूबर 21 -- Agra News: सोरों के गांव होडलपुर में डीएम प्रणय सिंह की उपस्थिति में बुधवार को धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया। इस दौरान फसल की कटाई और तौल कर वास्तविक उपज का आकलन किया गया। बुधवार की दोपहर डीएम प्रणय सिंह क्रॉप कटिंग के लिए सोरों के गांव होडलपुर पहुंचे। डीएम की मौजूदगी में हरी सिंह पुत्र लालाराम की भूमि पर खड़ी धान की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। निर्धारित मानकों के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में खड़ी धान की फसल की कटाई कराने के बाद धान की तौल की गई। इस भूमि के 43.3 वर्ग मीटर में कुल 13.810 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई।डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के माध्यम से फसलों की औसत उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी तरीके से आकलन किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त होते हैं...