आगरा, अक्टूबर 31 -- Agra News: जनपद में इन दिनों संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के साथ ही अब डेंगू भी लोगों को अपनी चपेट में लेने लगा है। शनिवार को भी डेंगू से पीड़ित एक युवती को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर परिवारीजन एक एक युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती बुखार से पीड़ित है, परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि युवती पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित है, उपचार के बाद भी उसे स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ है। परिजनों ने युवती के बुखार के साथ ही डेंगू से भी पीड़ित होने की बात कही। इसके बाद चिकित्सकों ने उसका रक्त परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने पीड़िता को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...