आगरा, अगस्त 31 -- Agra News: सोमवार को डीएम ने आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में बन रहे सैटेलाइट बस स्टैंड, वर्कशॉप एवं आवासों के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लेआउट, नक्शे एवं निर्माण की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और जरूरी संशोधनों के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि शासन की परियोजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके चलते बस स्टैंड निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता, निर्धारित मानकों एवं समयसीमा पर पूर्ण होना जरूरी है। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न हो एवं कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए सीएनडीएस के सक्षम अधिकारी नियमित रूप से साइट का निरीक्षण करें। रजिस्टर का उ...