आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन द्वारा 25 जुलाई शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन सेंट पीटर्स कॉलेज में होगा। शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। शिविर का लाभ लेने को लगभग 500 लोगों द्वारा फॉर्म भरा जा चुका है। इनके अलावा कोई भी आकर शिविर में स्वास्थ्य जांच करा सकता है। आयोजन सचिव डॉ.पराग गौतम ने बताया कि शिविर के दौरान 20 विभिन्न विषयों के विशेषग 50 डॉक्टर शिविर के लाभार्थियों को नि:शुल्क राय देंगे। साथ ही डायबिटीज, रक्तचाप, ईसीजी आदि जांच भी नि:शुल्क होंगी। शिविर में आंतरिक, हृदय, नेत्र, दंत, त्वचा, हड्डी, कान-नाक-गला, स्त्री, बाल, तंत्रिका, मनोरोग, मूत्र, किडनी, पेट, कैंसर रोग, शल्य चिकित्सक, पैथोलोजिस्ट, काउंसलर, फिजियोथेरेपिस्ट आदि स्पेशलिस्ट मौजूद रहेंगे। 50 ड...