आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर सुहागिनों ने करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा। गुरूवार की सुबह से ही व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। दिनभर अन्न-जल त्यागकर व्रत का पालन किया। शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। चंद्रमा के दर्शन होने पर अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। गुरूवार की शाम श्रंगार करके महिलाएं हाथों में पूजा की थाली, गंगाजल व पूजा सामिग्री लेकर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती दिखीं। आसमान में जैसे ही चंद्रमा नजर आया तो महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद पति के हाथों से व्रत को समाप्त किया। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पति के साथ ही परिवार ...