आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि फैसले ने आगरा के उद्योगों को आक्सीजन देने का काम किया है। आगरा की लघु उद्योग एवं नेशनल चैंबर ने टीटीजेड में प्रतिबंधित उद्योगों को राहत दिलाने का कार्य किया है। संगठन महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल ने भी फैसले को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि अथक प्रयासों से आगरा के उद्यमियों, व्यापारियों को यह शुभ समाचार मिला। जब उद्योग आगरा में लगेंगे तो युवा अन्य जिलों में पलायन नहीं करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...