आगरा, अगस्त 31 -- Agra News: खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन आगरा के तत्वावधान में सीनियर डिस्ट्रिक्ट खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता सात सितंबर को होगी। एसोसिएशन के सचिव मोहित यादव ने बताया कि प्रतियोगिता कुआंखेड़ा स्पोर्ट्स अकादमी, कुआंखेड़ा फतेहाबाद रोड पर होने वाली प्रतियोगिता सुबह 8 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में सभी संबद्ध क्लब/संस्थाएं/स्कूल अपनी टीमों के साथ सहभागिता कर सकते हैं। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। सभी टीमों में किसी भी आयुवर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...