आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: सीएम ग्रिड के तहत चल रहे कार्य के कारण नालियों की जल निकासी बाधित होने से कभी बगिया मदीना होटल वाली गली में करीब 50 मीटर क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। इससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर नगर निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नाली खुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को राहत मिली। स्थानीय नागरिकों ने जलभराव की समस्या से नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को अवगत कराया था। शिकायत पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी एवं उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह को मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने को कहा।नगर आयुक्त के निर्देश पर उप नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीएम ग्रिड के कार्य के कारण ना...