आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: दीपावली की रात सत्यनारायण धाम में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस खुदकुशी की वजह प्रेमिका से विवाद बता रही है। हालांकि छात्र ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। दीपावली की रात बेटे की मौत ने पूरे परिवार को हिला दिया। परिजन बात करने की स्थिति में नहीं हैं। एसओ एकता सौरभ सिंह ने बताया कि रात दो बजे 16 वर्षीय कृष्ण जायसवाल की मौत की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को उसका शव एंबुलेंस में रखा मिला। पुलिस को छानबीन में पता चला कि कृष्ण के पिता सीआईएसएफ में थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: किराये के कमरे में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या उनकी मौत हो चुकी है। पिता की जगह मां की नौकरी लगी। मां की तैनाती ताजमहल सुरक्षा में है। परिवार मूलत: गोरखपुर का निवासी है। कृष्ण की गोरखप...