आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: सोरों पुलिस ने लहरा रोड पर 23 दिसंबर 2025 को हुई वारदात के मामले में कोर्ट के आदेश पर 15 नामजद व अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला, फायरिंग, बलवा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार सोरों के लहरा रोड पर रहने वाली मरियम पत्नी रियाज ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गत 23 दिसंबर 2025 की शाम सात बजे उसका मुत्र मुकीम कार लेकर अपने पिता रियाज की दुकान के सामने आया। मुकीम ने कार जैसे ही दुकान के सामने खड़ी की तो मनोज, राहुल समेत 15 नामजद और अज्ञात लोग षड़यंत्र के तहत मौके पर आ गए। उन्होंने मुकीम के साथ कार हटाने को लेकर गाली गलौज व झगड़ा शुरू कर दिया। नामजद आरोपियों के हाथों में नाजायज असलाह थे। वादी मरियम शोरगुल सुनकर मकान से नीच...