Agra News: सिरफिरे ने बच्चियों को दबोचा, बच्चों ने बचाई जान
आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: सदर थाने से महज 100 मीटर आगे दो स्कूली बच्चियों को एक युवक ने पकड़ लिया। उन्हें झाड़ियों में घसीटकर ले गया। बच्चियों के साथ चल रहे दो बच्चों ने शोर मचा दिया। भीड़ जमा हो गई। आरोपित को दबोच लिया और धुनाई लगाई। बच्चियों को बचाया। सूचना पर आई पुलिस आरोपित को थाने लेकर गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित मानसिक रूप से बीमार है। अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था। सड़कों पर घूमता है। उसे एक एनजीओ के सुपुर्द किया गया है। ताकि उसका इलाज हो सके। घटना दोपहर करीब सवा दो बजे की है। मधुनगर निवासी 10 और नौ वर्षीय बच्चियां छुट्टी के बाद पैदल जा रही थीं। उनके साथ दो स्कूल के बच्चे भी थे। सभी को आरएमओ चौराहे से ऑटो पकड़ना था। सदर थाने से आगे मोड़ पर एक युवक ने दोनों बच्चियों को पकड़ लिया। उन्हें घसीटकर झाड़ियों में ले गया। बच्चियां बुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.