आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: सदर क्षेत्र निवासी दंपत्ती के दो बैंक खातों को निशाना बनाकर साइबर ठगों ने 11 बार में 1.92 लाख रुपये निकाल लिए। फोन पर रकम कटने लगातार मैसेज आने से पीड़ित के होश उड़ गए। बैंक को सूचना देकर दोनों खातों को बंद कराया। पीड़िता सुमन की तहरीर पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैनिक विहार देवरी रोड निवासी राय सिंह ने पुलिस को बताया कि पंजाब नेशनल की पीआरटीसी आगरा शाखा में उनका और उनकी पत्नी सुमन देवी के खाते हैं। दोनों खातों से ही लेन-देन होता है। सात सितंबर की सुबह करीब 7:24 बजे पीड़ित राय सिंह के मोबाइल पर लगातार रकम कटने के मैसेज आने लगे। मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। जानकारी हुई कि दोनों खातों से कुल 1.92 लाख रुपये 11 बार में निकाल लिए गए है। उन्होंने तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करा...