आगरा, जुलाई 6 -- Agra News: सदर की डिफेंस कालोनी में साइकिल चोरी करते एक किशोर कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने पुलिस को फुटेज मुहैया कराए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोगों का कहना है क्षेत्र से आए दिन साइकिल चोरी हो रही हैं। किशोरों पर कोई शक नहीं करता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चुराई हुई साइकिल को किशोर कबाड़ी को बेच देता है। पुलिस कबाड़ियों की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...