आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: सहावर रोड पर ढपाली दरगाह के निकट सड़क किनारे हुआ गहरा गड्ढा कभी भी हदसे की बजह बन सकता है। सड़क किनारे गड्ढें पर घास उग आने के कारण वाहन चालकों को गड्ढा नजर नहीं आता है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे की मरम्मत की मांग की है। गुरूवार को गंजडुंडवारा के रहने वाले सलीम ने कहा कि गड्ढा के निर्माण के लिए कस्बा के लोगों मांग की है। उसके बाद भी संबंधित विभाग के द्वारा गड्ढा नहीं भरा गया है। सड़क किनारे गड्ढा इतना गहरा है कि वाहन गड्ढे गिरा तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए गड्ढे में मिट्टी भरकर शीघ्र मरम्मत कराई जाए। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से इरफान ,सलीम, राहत मियां, छोटे मियां, रामौतार, जमील अहमद, जहीर खान, सालम, फकरे आलम आदि लोग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...