आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: सहावर में दावत खाने आए व्यक्ति पर नामजद व्यक्ति ने जान लेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट लगी है। घायल को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए भिजवाया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस में दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि, कोतवाली क्षेत्र के तहत ग्राम गढ़िया सिनोठ में आए किशन पुत्र परमानंद निवासी ग्राम बाजजनगर थाना सहावर पर एक राय होकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तत्काल सिढ़पुरा अस्पताल में पहुंचे। घटना की पूरी जानकारी ली और संबंधित पुलिस को जानकारी दी। परिजनों का मानना है जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया है। मामले में परिजनों ने थाने पर तहरीर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...