आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: बस्ती से स्थानांतरण होकर आए उपमहानिरीक्षक निबंधन/ उपायुक्त स्टांप आगरा मंडल देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को तहसील सदर स्थित निबंधन कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि बैनामा में पारदर्शिता रहे। रजिस्ट्री के दौरान निर्धारित सर्किल रेट से आकलन कर स्टांप लगाएं। जिससे बाद में उन्हें कोई दिक्कत न आए। डीआईजी निबंधन ने बताया कि वह पावर लिफ्टिंग के नेशनल चैंपियन है। गुरुवार को वह स्टेडियम भी पहुंचे और खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी न हो, इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बता दें कि शासन के निर्देश पर बस्ती के सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टांप देवेंद्र कुमार को पदोन्नति प्रदान करते हुए उपमहानिरीक्षक निबंधन/उपायुक्त स्टांप आगरा मंडल के पद पर तैनात किया है।...