आगरा, नवम्बर 1 -- Agra News: बिलराम गेट स्थित एक सराफा व्यापारी से गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बाद सराफा कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार की दोपहर एसपी ओपी सिंह से मुलाकात कर सराफा व्यापारी से हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी। एसपी द्वारा किसी भी व्यापारी उत्पीड़न नहीं होने के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। रविवार को सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि गंजडुंडवारा पुलिस के उपनिरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ बिलराम गेट स्थित सराफा व्यापारी रामबाबू साहू के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों का आरोप था कि व्यापारी ने चोरी या संदेहास्पद सोने की चेन खरीदी है। व्यापारी रामबाबू साहू द्वारा चेन खरीदने की बात से साफ इनकार करने के बावजूद पुलिसकर्मी उन्हें बातचीत के बहाने दुकान से बाहर लाए और कथित त...