आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: आगरा विकास मंच द्वारा संचालित दिव्यांग सेंटर 117 जयपुर हाउस में आयोजित निशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण एवं फिजियोथेरेपी शिविर में 16 मरीजों का परीक्षण किया गया। जांच के बाद दो मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। जिनका घुटना प्रत्यारोपण लागत मूल्य पर कराया जाएगा। अध्यक्ष राजकुमार जैन संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि डा.विभांशु जैन ने मरीजों को सलाह दी कि घुटनों में लगातार दर्द, सूजन, अकड़न अथवा चलने-फिरने में परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते जांच और उचित उपचार कराने से समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है। आवश्यकता होने पर सही समय पर घुटना प्रत्यारोपण कराने से मरीज दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौट सकता है। शिविर में कुछ मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार न्यूरो फिजिशियन डॉ.विनय अग्रवाल, डॉ.व...