आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा लोहामंडी रोड पर जूता दस्तकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित कराई गई जूता मंडी आज खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वर्ष 2010 में बनकर तैयार हुई यह मंडी आज 16 साल बाद भी गुलजार नहीं हो सकी है और पूरी तरह 'सफेद हाथी' साबित हो रही है। इस परियोजना का न तो विकास प्राधिकरण को कोई आर्थिक लाभ मिल पा रहा है और न ही शहर के जूता दस्तकारों को इसका कोई फायदा पहुंच सका है। बसपा शासनकाल के दौरान वर्ष 2008 में इस महत्वाकांक्षी जूता मंडी की नींव रखी गई थी। उस समय तत्कालीन कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इसका उद्घाटन किया था। करीब 21 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार की गई इस मंडी परिसर में लगभग 280 आधुनिक दुकानें, प्रदर्शनी स्थल, बैंक परिसर और रेस्टोरेंट आदि की व्यव...