Agra News: सपा नेताओं ने बांटी 20 रुपये किलो चीनी
आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: समाजवादी पार्टी नेताओं ने रक्षाबंधन को देखते हुए ग्रामीण विधानसभा के सेमरी का ताल गांव में महिलाओं को 20 रुपये किग्रा की दर से चीनी का वितरण किया। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सपा ने कमजोर परिवार की महिलाओं को त्यौहार पर खुशियों में सहभागी बनाने की नीयत से यह कार्य किया है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष जितेंद्र चक, विमल यादव, इंद्रपाल, विजय, राजू, अनुज, मेहताब सिंह कुशवाह समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.