आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने जिला कार्यालय पर फूलन देवी का जन्म दिवस मनाया। सपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कश्यप समाज के लोगों ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने फूलन देवी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि फूलन देवी का जीवन यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का साहस बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम संचालक जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विशाल कश्यप, जीतू मौर्य, डा. अर्जुन सिंह कश्यप, विनोद बघेल, जितेन्द्र कश्यप, अवनेश कुमार, कपिल देव कश्यप, आकाश कश्यप, उमेश कुमार, त्रिमल सिंह कश्यप, आशाराम बघेल, नीरज, मुन्ना लाल, भूरे यादव, हर प्रसाद, विशाल क...