आगरा, जुलाई 3 -- Agra News: एमएस चौहान स्मृति सीनियर फुटबॉल लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सनराइज फुटबॉल क्लब ने 9 पैरा फुटबॉल क्लब को 3-1 से और दूसरे मैच में थ्राइव फुटबॉल अकादमी ने श्रीजी फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया। लीग चरण की समाप्ति के बाद सनराइज फुटबॉल क्लब, थ्राइव फुटबॉल अकादमी, आगरा फुटबॉल अकादमी तथा यादव फुटबॉल क्लब ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। इससे पहले शुक्रवार को खेले गए मैचों में मुख्य अतिथि विधायक डॉ.धर्मपाल सिंह व पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत बिल्लू चौहान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...