Agra News: सदर बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत
आगरा, सितम्बर 18 -- Agra News: छावनी परिषद आगरा ने सदर बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत की। अभियान में बाजार के व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छावनी परिषद के सैनेटरी इंस्पेक्टर मनीष नायर ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना केवल परिषद की ही जिम्मेदारी नहीं है। इसमें दुकानदारों को भी पूरी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने दुकानदारों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। साफ सफाई को दिनचर्या बनाने का संदेश दिया। सभी दुकानदारों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- Begusarai News: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता को दिनचर्या में करें शामिल: मुख्य पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.