आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: कंपनी गार्डन (सदर) के पास शनिवार को कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की रविवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के मुताबिक, रोहित साहू (22) पुत्र प्रभात सिंह निवासी राधाकुंज, त्यागी नगर, सेवला जाट सदर नगर निगम में सफाई कार्य करता था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। कंपनी गार्डन के पीछे वाली सड़क पर सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।रविवार तड़के इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दि...