Agra News: सड़क दुर्घटना में घायल की बुजुर्ग की मौत, रिपोर्ट दर्ज
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: थाना क्षेत्र में गत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में अमांपुर के गांव नगला चौपारा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके 59 वर्षीय पिता टीकम सिंह गत 27 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे अमांपुर से अपनी साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। तभी इंटर कॉलेज के पास कासगंज की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर भाग गया था। उसके पिता को जिला अस्पताल से अलीगढ़ ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.