आगरा, सितम्बर 25 -- Agra News: कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को संस्थागत प्रसव बढ़ाने और जननी सुरक्षा योजना के सभी लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु रोकने, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा आरबीएसके टीमों के भ्रमण का क्रॉस चेक कर लापरवाही पर कार्रवाई करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...