आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: शहर में श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों शुरू हो गईं हैं। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने मोहल्ला नाथूराम स्थित पक्की गली में कार्यालय का फीताकाटकर उदघाटन किया। श्री रामलीला कमेटी के कार्यालय का शुभारंभ पुरोहित पंडित ओम प्रकाश पाठक ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा ने कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर कहा कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी नगरवासियों से रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कमेटी के महामंत्री अरविंद माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष अमरेश वशिष्ठ ने धर्मप्रेमी जनता से अपील करते हुए कहा कि वे रामली...