Agra News: श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में नंदोत्सव की धूम
आगरा, सितम्बर 5 -- Agra News: मनःकामेश्वर मठ मंदिर के श्रीनाथजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नंदोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या में ऐसा लगा मानो महादेव के आंगन में स्वयं ब्रज उतर आया हो। नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने राधा-कृष्ण के प्रेम, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व ब्रज की भक्ति संस्कृति पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर परिसर में गूंजते श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनाथजी के समक्ष मधुराष्टकम पाठ से हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में राधा-कृष्ण रास, श्रीकृष्ण जन्म, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन लीला और ग्वाल-बालों के साथ कान्हा की बाल लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.