Agra News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार
आगरा, सितम्बर 13 -- Agra News: गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही संगत ने सुखमनी साहिब व जपजी साहिब के पाठ में भाग लिया। शाम के दीवान में लवजीत सिंह खालसा और हजूरी रागी हरजिंदर सिंह ने शब्द गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। संत बाबा प्रीतम सिंह के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी मंशा सिंह व मनदीप सिंह ने अरदास और हुकमनामा लिया। तत्पश्चात संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका। प्रधान हरपाल सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर राजू सलूजा, श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का व सुरेंद्र सिंह लाडी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया यह भी पढ़ें- श्री गुरु ग्रंथ सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.